Yam Charitable Trust
के नियम व शर्तें (Terms & Conditions)
1. योजना की सक्रियता (Scheme Activation)
यह योजना तभी सक्रिय होगी जब कुल 5000 सदस्य पूरे हो जाएंगे। किसी सदस्य की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर, उस सदस्य के नामांकित व्यक्ति (Nominee) के बैंक खाते में प्रत्येक सदस्य ₹100 सहायता राशि के रूप में जमा करेगा।
2. सदस्यता (Membership)
- यह योजना उन सभी लोगों के लिए है जो अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं।
- सदस्यता शुल्क (Membership Fee) निम्न प्रकार से दी जा सकती है:
- ₹1000 (एकमुश्त भुगतान – Yearly)
- ₹550 × 2 माह (2 Installments)
- ₹100 × 12 माह (12 Installments)
- सदस्यता कार्ड केवल पूर्ण भुगतान के बाद ही जारी किया जाएगा।
3. सदस्यता की वैधता (Membership Validity)
यदि कोई सदस्य 6 महीने तक निष्क्रिय रहता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी। यह नियम 5000 सदस्य पूरे होने के बाद लागू होगा।
4. राशि वापसी नीति (Refund Policy)
सदस्यता शुल्क या कोई भी जमा राशि कभी भी वापस नहीं की जाएगी। यह राशि ट्रस्ट की निधि मानी जाएगी।
5. विवाद समाधान (Dispute Resolution)
किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में, सभी मामलों का निपटारा Lucknow Jurisdiction में किया जाएगा।
6. ट्रस्ट द्वारा निधि का उपयोग (Use of Collected Funds)
- चिकित्सा सहायता (Medical Help)
- शिक्षा सहायता (Education Support)
- गरीब एवं जरूरतमंदों की भलाई (Welfare of the Needy)
7. मृत्यु सहायता (Death Assistance)
सदस्य की मृत्यु की स्थिति में Nominee को निम्न दस्तावेज भेजने होंगे:
- मृत्यु प्रमाणपत्र (Death Certificate)
- थाना रिपोर्ट (Police Report)
- 4 गवाहों के हस्ताक्षर
- कुछ फोटोग्राफ
ये सभी दस्तावेज़ ट्रस्ट को रजिस्ट्री या ऑनलाइन माध्यम से (Original Copy) भेजने होंगे।
8. मेडिकल इमरजेंसी सहायता (Medical Assistance)
यदि किसी सदस्य को किडनी, कैंसर, या हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी होती है और वह कम से कम 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहता है, तो ट्रस्ट ₹1,00,000 तक की तत्काल सहायता प्रदान करेगा।
इसके लिए अस्पताल के सभी पेपर और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होंगे। आईडी कार्ड केवल पूर्ण भुगतान के बाद ही जारी होगा।
9. शिक्षा सहायता (Education Scholarship)
50,000 सदस्य पूरे होने के बाद ट्रस्ट योग्य और प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति (Scholarship) देने की योजना पर विचार करेगा।
10. सदस्य की जिम्मेदारी (Member Responsibility)
यदि कोई सदस्य एक वर्ष में तीन बार किसी की मदद नहीं करता, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी, और इसके लिए ट्रस्ट जिम्मेदार नहीं होगा।
11. सहायता राशि में वृद्धि (Increasing Help Amount)
जैसे-जैसे सदस्य बढ़ेंगे, सहायता राशि भी बढ़ती जाएगी। शुरुआत ₹5 लाख से होगी और यह बढ़कर ₹50 लाख या ₹1 करोड़ तक भी हो सकती है।
12. सहायता राशि का भुगतान (Payment of Help Amount)
सहायता राशि सीधे Nominee के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ट्रस्ट केवल अपनी Non-Refundable Fees रखेगा।
13. पात्रता (Eligibility)
- आयु सीमा: 10 वर्ष से 60 वर्ष तक
- पात्र व्यक्ति: पुरुष, महिला, बच्चे, छात्र-छात्राएं — कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।
14. योजना का उद्देश्य (Scheme Purpose)
यह योजना Self Care और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। इसका लाभ उठाइए और निश्चिंत होकर जीवन जिएं।
📍 पता: 4/176, विराट खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010
📞 संपर्क: +91 8563002526
🌐 वेबसाइट: www.yamcharitabletrust.org
📧 ईमेल: info@yamcharitabletrust.org